पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • 160 गांवों में 70 फीसदी लाइन लाॅस, 13493 घरों में मीटर ही नहीं

160 गांवों में 70 फीसदी लाइन लाॅस, 13493 घरों में मीटर ही नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली निगम ने 70 फीसदी लाइन लॉस वाले 160 गांवों को चिह्नित किया है। इन गांवों में एक लाख 17 हजार 216 घरों में से 11.51 फीसदी यानी 13,493 घर ऐसे हैं, जो बिना मीटर कनेक्शन के रोशन हो रहे हैं। लंबे समय से बिना मीटर कनेक्शन के घरों में बिजली निगम की टीम छापेमारी की कार्रवाई कर जुर्माना वसूलने की प्लानिंग करनी शुरू कर दी है। निगम अफसरों का प्रयास है कि सर्कल में आने वाले 100 फीसदी घरों में बिजली मीटर के कनेक्शन दिलवाए जाएं ताकि बिजली निगम को घाटे में जाने से बचाया जा सके। रोहतक सर्कल के अफसरों की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में सात सब डिवीजन में कुल एक लाख 17 हजार 216 घर हैं। इनमें एक लाख 3 हजार 723 घरों के मुखिया ने मीटर कनेक्शन ले रखा है, जबकि 11.51 फीसदी यानी 13493 घरों में बिजली कनेक्शन ही नहीं हैं। जसिया सब डिवीजन के जसिया, घिलौड़ कलां, रिठाल, धामण, सांघी, खिड़वाली मकड़ौली कलां, महम सब डिवीजन में उजाला नगर, खरकड़ा, अजायब, किलोई गांव ऐसे हैं जहां पर 200 अधिक घरों में मीटर कनेक्शन नहीं है। यहां पर छापा मारने के लिए कई बार निगम की टीम गई, लेकिन उन्हें ग्रामीणों की ओर से किए गए जानलेवा हमले का शिकार वापस लौटना पड़ा। अब निगम अफसरों ने चिह्नित घरों से जुर्माना वसूलने के लिए एक बार फिर तैयारी शुरू कर दी है। इस बार लाइन लाॅस कम करने के लिए ठेके छोड़ने की तैयारी है।

लाइन लॉस कम करने के लिए फ्रेंचाइजी व्यवस्था लाने की तैयारी में बिजली निगम

मीटर कनेक्शनों पर एक नजर

गांव कुल घर मीटर कनेक्शन बिना कनेक्शन घर बिजली चोर

खरैंटी 1097 687 410 37.37

मायना 969 731 238 24.56

चिड़ी 1420 1204 216 15.21

टिटौली 1439 1134 305 21.20

कबूलपुर 792 578 214 27.02

करौंथा 1104 874 230 20.83

मोखरा खेड़ी 735 499 236 32.11

सैंपल 720 515 205 28.47

सामण 1334 1124 210 15.74

निंदाना 1960 1641 319 16.28

भैणी सुरजन 940 635 305 32.45

महम 3361 3129 232 6.90

उजाला नगर 2491 2280 211 8.47

बहलबा 2195 1982 213 9.70

खरकड़ा 1159 929 230 19.84

अजायब 993 779 214 21.55

किलोई 2094 1868 226 10.79

जसिया 1467 1030 437 29.79

घिलौड़ कलां 915 596 319 34.86

रिठाल 2119 1593 526 24.82

काहनी 811 532 279 34.40

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए लाइन लॉस घटाने के होंगे प्रयास

बिजली निगम ने रूरल फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिये हर गांव को ठेके पर देने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस प्रस्ताव के तहत प्रत्येक गांव में फीडर मेंटेनेंस के लिए ठेकेदार को 30 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा। अभी तक गांवों में 70 फीसदी लाइन लॉस आ रहा है। रूरल फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए लाइन लाॅस 65 फीसदी लाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। लाइन लाॅस का ग्राफ 65 फीसदी से 60 फीसदी लाने पर ठेकेदार को 20 फीसदी हिस्सा मिलेगा। घर में नया कनेक्शन लगवाने पर प्रति कनेक्शन 100 रुपए व बकाया राशि का भुगतान करवाने पर भी कमीशन दिया जाएगा।

बिल वितरण पर कर्मचारी रखेंगे नजर, रोजगार भी बढ़ेगा

रूरल फ्रेंचाइजी मॉडल के प्रस्ताव में यह भी प्वाइंट शामिल किया गया है कि प्रत्येक गांव में फीडर मेंटेनेंस, लाइन लॉस कम कराने की जिम्मेदारी के साथ ही कर्मचारी यह भी सुनिश्चित करेंगे कि या नहीं। यदि बिलों का वितरण नहीं हो रहा है तो संबंधित अधिकारी को अवगत कराकर गांव में बिलों का वितरण कराएंगे। बिलों के वितरण के बाद बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं से सामंजस्य बनाकर उन्हें बिल का भुगतान कराने के लिए प्रेरित करना होगा। निगम अफसर ने बताया कि इस व्यवस्था में आईटीआई की परीक्षा पास करके आने वाले युवाओं को मौका दिया जाना है। जिससे आईटीआई के इलेक्ट्रिकल ट्रेड से पढ़ाई करके निकलते ही उन्हें राेजगार के अवसर मिल सकें।

रूरल फ्रेंचाइजी मॉडल से लाइन लॉस घटने की उम्मीद

सर्कल के 160 गांव चिह्नित किए गए हैं, जिनमें 70 फीसदी लाइनलॉस है। 13493 घरों में मीटर कनेक्शन नहीं हैं। लाइन लॉस का ग्राफ घटाने के लिए बिजली निगम रूरल फ्रेंचाइजी मॉडल का सहारा लेने जा रहा है। प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेज दिया है। प्रस्ताव के तहत प्रत्येक गांव की फीडर मेंटेनेंस व बिजली चेारी रोकने की व्यवस्था प्राइवेट ठेकेदार को दी जानी है। - एसके बंसल, एसई, रोहतक सर्कल

खबरें और भी हैं...