पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेक्टरवासियों ने हुडा से पूछे सवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर एक के प्रधान कदम सिंह अहलावत के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल हुडा प्रशासक वीरेंद्र सिंह हुड्डा से मिला। हुडा प्रशासक को इनहांसमेंट के गलत कैलकुलेशन के बारे में बताया। प्रशासक ने उन्हें सीनियर अकाउंट आॅफिसर से मिल अपना पक्ष रखने का सुझाव दिया। प्रधान अहलावत ने वरिष्ठ लेखाधिकारी के पास पहुंचते ही सवालों की बौछार कर दी। वरिष्ठ लेखाधिकारी ने प्रतिनिधियों की ओर से अधिकांश मुद्दों को सरकार का पॉलिसी मैटर बताकर सुझाव भेजने को अाश्वस्त किया। प्रधान अहलावत ने बताया कि सेक्टर एक की कैलकुलेशन में जमीन 198.34 एकड़ दर्शाई है, जबकि एडिशनल सेशन जज रोहतक व पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दोनों न्यायालयों में आपने सेक्टर एक की कुल जमीन 146.54 एकड़ दिखाई थी। अब 198.34 एकड़ जमीन किस आधार पर बता रहे हैं। वरिष्ठ लेखाधिकारी ने कहा कि यह मुद्दा मुख्य प्रशासक के पास पहुंचा दिया जाएगा। प्रधान कदम सिंह ने कहा कि सेक्टर एक के निवासी पहली इनहांसमेंट 41 रुपए 50 पैसे जो एडिशन सेशन जज ने लगाई थी। उसे जनवरी 1992 में अदा कर चुके हैं। इसके बावजूद 295 रुपए 28 पैसे और जमा करने को कहा जा रहा है, इसका आधार क्या है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का इनहांसमेंट का आर्डर नंबर 13/8/2003 को आ गया था तो उसी वक्त क्यों नहीं सेक्टरवासियों से राशि ली गई। अब 31 जनवरी 2018 तक 15 फीसदी ब्याज लगाकर क्यों लिया जा रहा है। जो दुकान व मकान हुडा विभाग ने ऑक्शन कर मुनाफे में बेचे हैं, उनका मुनाफा कम करके बाकी राशि को इनहांसमेंट में जमा कर लिया जाए।

खबरें और भी हैं...