रोहतक | एमडीयू के तहत बीटेक, बीआर्क, बी. प्लानिंग, एमटेक, एमआर्क, एम. प्लानिंग, एमबीए, एमसीए, एमएचएम, एमएचएमसीटी, एमटीएम, एमटीटीएम, आदि पाठ्यक्रमों के वर्तमान सत्र के लिए इंटर्नल एसेसमेंट अवार्ड्स अपलोड करने का पैनल 18 मई से 16 जून तक खुला रहेगा। एमडीयू परीक्षा नियंत्रक डाॅ. बीएस सिन्धु ने बताया कि निदेशक यूआईईटी, निदेशक इमसॉर, संबद्ध महाविद्यालयों के निदेशक/प्राचार्य इंटर्नल एसेसमेंट अवार्ड्स को निर्धारित अवधि में अवश्य ही अपलोड करा दें। परीक्षा नियंत्रक डाॅ. सिन्धु ने कहा कि 16 जून के बाद इंटर्नल एसेसमेंट अवार्ड्स पैनल पर अपलोड नहीं किए जा सकेंगे।