रोहतक | सीआईए-1 ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य सिपाही यशबीर सिंह ने सूचना के आधार पर जींद बाईपास से एक युवक को शक के आधार पर काबू किया। पूछताछ पर युवक की पहचान गांव खिड़वाली निवासी जोगेंद्र उर्फ सुन्नड़ा के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक देसी पिस्तोल बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि आरोपी जोगेंद्र खेतीबाड़ी का काम करता है। आरोपी ने करीब 6/7 महीने पहले उत्तर प्रदेश निवासी एक व्यक्ति से देसी पिस्तौल खरीदी था।