पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नेट की तैयारी के लिए प्रशिक्षण 26 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयू का यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कम्पीटीटिव एग्जामिनेशन (यूसीसीई) 26 मई से नेट/जेआरएफ परीक्षा (पेपर प्रथम) की तैयारी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ करेगा। निदेशक, यूसीसीई प्रो. प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए दोपहर 2 बजे से कक्षाएं लगाई जाएंगी। प्रो. प्रमोद भारद्वाज ने बताया कि इस संबंध में 24 मई तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन के लिए निर्धारित प्रपत्र स्वराज सदन स्थित यूसीसीई कार्यालय से 50 रुपए निर्धारित शुल्क अदा कर प्राप्त किया जा सकता है। निदेशक प्रो. भारद्वाज ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को स्वराज सदन स्थित यूसीसीई की पुस्तकालय की सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

खबरें और भी हैं...