कर्नाटक में चल रहे विवाद को लेकर कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रभारी राजेन्द्र शर्मा व जिला प्रवक्ता एडवोकेट रमेश खुराना के नेतृत्व में अंबेडकर चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बहुमत से दूर होने के बावजूद भाजपा जोड़-तोड़ की राजनीति कर सत्ता पाना चाहती है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीयू द्वारा पर्याप्त संख्या में विधायक होने के बावजूद राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने का न्योता न देना संदेह के घेरे में आता है। कांग्रेस नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि येदियुरप्पा को शनिवार शाम 4 बजे तक अपने विधायकों का फ्लोर टेस्ट करवाना होगा। अगर वह विफल रहे तो उन्हें तुरंत पद छोड़ना होगा। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सुभाष बत्तरा, सत्यवान दहिया, संजय परमार, सुरेन्द्र सिंधु, आनंद हुड्डा, फकीर चंद, धर्मपाल कौशिक आिद रहे।