पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • सरकारी गैर सरकारी कॉलेजों में दाखिले एक जून से होंगे

सरकारी-गैर सरकारी कॉलेजों में दाखिले एक जून से होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के सभी सरकारी, गैर सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन दाखिलों की प्रक्रिया एक जून से शुरू हो सकती है। पिछले साल ऑनलाइन आवेदनों में आने वाली दिक्कतों को लेकर इस बार कई फेरबदल किए गए हैं।

पंडित नेकीराम कॅालेज के नोडल अधिकारी सूरजप्रकाश यादव ने बताया कि पिछले साल फॉर्म में विद्यार्थियों ने कई गल्तियां की थीं। वेटेज को लेकर इसमें ज्यादातर गल्तियां पाई गई थी। विद्यार्थी गलत वेटेज फॉर्म में भर देते थे, जिसका पता दाखिले के टाइम लगता था। इससे विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी परेशानी हुई थी। इसके लिए इस बार दाखिले के बाद पहले दो प्रोविजनल लिस्ट जारी की जाएगी। दोनों प्रोविजनल लिस्ट में नामांकित विद्यार्थियों को पहले अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने होंगे। इससे मेरिट लिस्ट के ही विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी कोर्स में अगर 100 सीट है तो प्रोविजनल लिस्ट में 200 विद्यार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन और मेरिट के आधार पर कंबाइन लिस्ट बनाकर फाइनल लिस्ट जारी होगी। इसी के साथ इस बार विद्यार्थियों को सेल्फ एडमिशन कैंसिलेशन का मौका दिया जाएगा।

फीस भरने के लिए ऑनलाइन एप की ले सकते हैं सुविधा: इस बार एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को फीस चालान भरने के लिए ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए सरकारी एप की सुविधाएं विद्यार्थियों को दिए जाने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...