पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • 15 समाजसेवियों ने एक घंटा रेलवे रोड से कचरा उठाया, पुलिस के सामने ही केवल पांच हड़ताली महिलाओं ने वापस पलटवाया कूड़ा

15 समाजसेवियों ने एक घंटा रेलवे रोड से कचरा उठाया, पुलिस के सामने ही केवल पांच हड़ताली महिलाओं ने वापस पलटवाया कूड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निकाय कर्मचारियों की हड़ताल 10वें दिन भी जारी रही। इस वजह से शहर की सड़कों पर 1200 टन से ज्यादा कचरा जमा है। सफाई कर्मचारी न तो खुद सड़क से कचरा उठा रहे हैं और न ही ठेका कर्मचारियों को उठाने दे रहे हैं। हड़ताल के 10वें दिन जाकर एक समाजसेवी संगठन मंडी चौबीसी परिवार ने सफाई करने की ठानी। शुक्रवार शाम सवा 4 बजे अनाजमंडी की स्वयंसेवी संस्था मंडी चौबीसी के 15 स्वयंसेवी पंकज के नेतृत्व में रेलवे रोड पर पहुंचे। उन्होंने लगभग एक घंटे वहां से कूड़ा उठाकर ट्रालियों में भरा। व्यापारियों ने भी उत्साहित होकर उनका साथ दिया। कूड़े को बड़े-बड़े पॉलीथिन में भरकर ट्रॉलियों में डाला। सफाई अभियान चल ही रहा था कि 5 बजकर 22 मिनट पर 5 महिला सफाई कर्मी मौके पर पहुंची। उन्होंने संस्था को अपनी हड़ताल का हवाला देते हुए कूड़ा उठाने से मना किया, लेकिन व्यापारियों के दखल के बाद काम जारी रहा। इसके बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बावजूद महिला कर्मचारियों ने ट्रॉली से ही कचरा नीचे खींच लिया। साथ ही अन्य कर्मचारियों को भी इसकी सूचना दे दी। अन्य कर्मचारियों के आने के बाद पुलिस भी उन्हें नहीं रोक पाई और सफाई कर्मचारियों ने कचरे से भरी ट्रॉली को सड़क पर ही खाली करवा दिया। इसके बाद 5 बजकर 50 मिनट पर कर्मचारी वापस चले गए। पुलिस भी चंद कर्मचारियों को नहीं रोक सकी। जाते हुए कर्मचारी व्यापारियों को भी चेतावनी दे गए।

कूड़े से बिगड़े शहर के हालात, आधी हुईं सड़कें

सफाई न होने से पूरे प्रदेश के हालात बिगड़ चुके हैं और हर चौक गंदगी के कारण सड़ रहा है। सबसे बुरा हाल सब्जी मंडी और शहर के उन बाजारों का है, जहां रोजाना ही 20 से 30 टन सब्जियों व अन्य खाद्य उत्पादों का कचरा निकलता है। होटल संचालकों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही है। कचरा फैलने के कारण शहर की सड़कें भी चलने लायक नहीं बची हैं। उनकी चौड़ाई कूड़े के कारण घटकर आधी ही रह गई हैं।

कचरा एक हंगामे की कथा... हड़ताली अड़े, न खुद उठाएंगे और न ही किसी को उठाने देंगे... पुलिस बनी तमाशबीन

रोहतक. रेलवे रोड पर गंदगी को उठाते हुए मंडी चौबीसी परिवार के सदस्य।

सेक्टर 14 में भी सफाई के दौरान हड़तालियों ने किया

ठेका कर्मियों का विरोध, गांवों में चली झाड़ू

अभी सेक्टरों व निगम के गांवों में सफाई हो रही है। सेक्टर 14 में शुक्रवार को सफाई के दौरान हड़तालियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों के साथ झड़प की। यहां थोड़ी देर काम राेकने के बाद फिर सफाई हुई। सेक्टर 3 में भी ठेका कर्मचारियों ने सड़कों पर सफाई की। निगम के 8 गांवों में सफाई चल रही है। ठेका कंपनी ने सुरक्षा की मांग की है।

आज रेलवे रोड व गोहाना अड्डा पर चलेगा सफाई अभियान

पुलिस की मदद से रेलवे रोड पर सफाई अभियान शनिवार को चलाया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों की ओर से भी सहयोग की बात कही जा रही है। वहीं, गोहाना अड्डा एसोसिएशन के प्रधान कपिल नागपाल ने बताया कि उनकी ओर से भी दोपहर एक बजे शनिवार को गोहाना अड्डा, दिल्ली गेट और निरंकारी मार्केट पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

पुलिस की मदद से

सफाई के निर्देश

चंडीगढ़ में चीफ सेक्रेटरी आनंद मोहन शरण की ओर से प्रदेशभर के स्थानीय निकाय अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पुलिस विभाग की मदद से सफाई करवाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निगम के अधिकारियों को हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत करने के लिए कहा गया है। अब इसके तहत ही स्वच्छता अभियान का काम कचरे से अटे शहर में शनिवार से शुरू होगा।

अब एससी समाज से

मांगा समर्थन

नगरपालिका कर्मचारी संघ भाजपा नेताओं के घराें पर प्रदर्शन करेगा। इसके बाद से बाल्मीकि बस्ती से लेकर समाज के हर व्यक्ति को इस न्याय युद्ध के लिए सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक स्तर पर समर्थन मांगा जाएगा। ये समर्थन मांगने का सिलसिला भी शुक्रवार रात से ही शुरू कर दिया गया है। संघ के जिला महासचिव श्रवण बोहत का कहना है कि समाज को जोड़ने के लिए देर रात भी बैठक की गई है। यह अांदोलन अब रुकने वाला नहीं है।

मंत्री जैन का पुतला फूंकने उनके मायके जा रहे सफाई कर्मियों को बेरिकेड्स लगाकर रोका, बाद में छोटूराम चौक पर फूंकने दिया

भास्कर न्यूज | रोहतक

हड़ताली सफाई कर्मचारियों का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने शहर में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का पुतला फूंका। शुक्रवार को सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। फिर मंत्री कविता जैन के पुतले की शव यात्रा निकाली। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को छोटूराम चौक से पहले बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया। प्रदर्शनकारी रेलवे रोड के पास स्थित मंत्री कविता जैन के मायके के सामने प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन टकराव की स्थिति न बने इसके लिए सफाई कर्मियों ने छोटूराम चौक पर ही मंत्री के पुतले को फूंकने की ठानी। पुलिस कर्मचारियों ने भी बेरिकेड्स खोलकर उन्हें छोटूराम चौक के बीच में आने दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजय बिड़लान ने कहा कि अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए खुद सरकार ने मजबूर किया है। प्रदेश सरकार ने पहले वादे किए थे, लेकिन वार्ता के दौरान सरकार हर वादे से मुकरती हुई नजर आई। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि सरकार, सफाई कर्मचारियों के साथ भी राजनीति करती है। कर्मचारियों की मांग है कि ठेका प्रथा पर रोक लगाई जाए, समान काम समान वेतन मिले और एक्सग्रेसिया पॉलिसी बहाल की जाए। वहीं, संजय बिड़लान ने बताया कि गुरुवार रात हुए पुलिस के बल प्रयोग से वे चोटिल हुए हैं।

रेलवे रोड पर पुलिस के साथ बहस करती नगर निगम की महिला सफाई कर्मचारी।

रोहतक. छोटूराम चौक पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी प्रदर्शन के दौरान बेरिकेड्स हटाकर कविता जैन का पुतला फूंकने के लिए जाते हुए।

मंडी चौबीसी परिवार के सदस्यों की ओर से भरी गंदगी की ट्रॉली को वापस खाली करवाते निगम की महिला सफाई कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...