रोहतक | हसनगढ़ स्थित राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें अधिक से अधिक युवाओं को रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्रिंसिपल संदीप अहलावत, ज्ञानप्रकाश, प्रधान जितेंद्र बड़क, अनुदेशक व छात्र-छात्राओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।