जिले के सिनेमाघरों, दुकानों और ट्रेडर्स पर अगर उपभोक्ताओं से एमआरपी से ज्यादा दाम वसूले गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी रविंद्र सांगवान की खास हिदायत दी है कि वे जिले में उपभोक्ताओं को एमआरपी रेट पर ही सामान मुहैया कराए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत पर ही जिले में चेकिंग अभियान चलाया हुआ है। बाजार या मोहल्ले में कोई दुकानदार और व्यापारी एमआरपी से ज्यादा पर सामान बेचता हुआ मिला तो तुरंत चालान काटकर जुर्माना लगाया जाएगा। सांगवान ने बताया कि पिछले दिनों पावर हाउस समीप दुकानें और सिनेमा में एक चिप्स का पैकेट 40 रुपए में बिकता हुआ मिला है, जबकि वह 20 रुपए का था। इसके अलावा और भी शिकायतें मिली हैंए जिसके आधार पर विभाग की ओर से चेकिंग की जा रही है।