रोहतक | लाढौत रोड स्थित बसंत विहार कॉलोनी में गुरुवार रात को चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर एक मकान से हजारों रुपए का सामान चोरी कर लिया। परिजनों को सुबह वारदात का पता चला। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोहनलाल फैक्ट्री में काम करता है। वह अपने परिवार के साथ बसंत विहार कॉलोनी में किराए पर रहता है। रात को चोर उनके मकान में घुसे और परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर एलसीडी, ढाई हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह होने पर वारदात का पता चला। पुलिस मकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लोगों ने एसपी से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।