पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • अनाज मंडी में आने वाले किसान ई नेम पोर्टल पर होंगे रजिस्टर्ड

अनाज मंडी में आने वाले किसान ई-नेम पोर्टल पर होंगे रजिस्टर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेहूं व सरसों लेकर मंडी में आने वाले 1200 किसानों को ई-नेम पोर्टल पर रजिस्टर्ड करने के बाद मार्केट कमेटी प्रशासन ने फल एवं सब्जी लेकर आने वाले किसानों का भी पंजीयन पोर्टल पर कराने का फैसला लिया है। नई फल एवं सब्जी मंडी में आने वाले किसानों को डिजिटल बनाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। किसानों को पोर्टल पर रजिस्टर्ड करने के लिए मार्केट कमेटी के पदाधिकारी सोमवार से अभियान चलाएंगे। मंडी सचिव सविता सैनी ने बताया कि मंडी में लगे कांटों को ई-नेम पोर्टल से कनेक्ट किया जा रहा है। पोर्टल पर किसानों का पंजीयन करने के बाद उन्हें पोर्टल के फायदे बताए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...