रोहतक | रोहतक दयानंद मठ में शुक्रवार को आर्य प्रतिनिधि सभा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान मास्टर रामपाल ने की। बैठक में फैसला लिया गया कि प्रदेश में युवाओं को आर्य समाज से जोड़ने के लिए आर्य वीर दल शिविरों का आयोजन होगा। रोहतक में 3 से 10 जून तक ये शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर को दयानंद मठ में आयोजित किया जाएगा। इसी के साथ प्रदेश में वेदों के प्रचार के लिए पांच जून तक चार ओर वेद प्रचार वाहन शामिल किए जाएंगें। सभा मंत्री उमेद शर्मा ने बताया कि पहले ही प्रदेश में पहले ही दस वेद प्रचार वाहन चल रहे हैं। वहीं सभा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि फरीदाबाद और झज्जर के गुरुकुलों के आय-व्यय की जांच वर्तमान जज से कराई जाएगी।