पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • सक्षम हरियाणा योजना में 1,497 शिक्षित युवा कर रहे रोजगार

सक्षम हरियाणा योजना में 1,497 शिक्षित युवा कर रहे रोजगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | प्रदेश सरकार की सक्षम हरियाणा योजना के तहत जिले के पढ़े-लिखे नौजवानों को रोजगार मिलने लगा है। फिलहाल, जिले के 1,497 शिक्षित युवा अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार कर रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. नीलम ने बताया कि मौजूदा दौर में करीब 5,159 बेरोजगार स्नातक और स्नातकोत्तर है। जिन्हें सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ता भी दिया जा रहा है। इसमें से 1,497 शिक्षित युवा काम कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत जिले के शिक्षित युवाओं को अब तक 5.65 करोड़ रुपए की राशि मानदेय के रूप में दी जा चुकी है। एक महीने में 100 घंटे काम करने पर छह हजार रुपए मानदेय मिलता है। इसके अलावा बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाता है। स्नातक युवा को 1500 रुपए और स्नातकोत्तर युवा को 3000 हजार प्रतिमाह दिया जाता है।

खबरें और भी हैं...