पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • ट्राले से चावल के कट्टे चोरी करने वाला गिरफ्तार

ट्राले से चावल के कट्टे चोरी करने वाला गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | पुलिस ने ट्राले से चावल के कट्टे चोरी करने के मामले में गांव बैंसी गांव के राजेश उर्फ मोनू को गांव से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। गांव निंदाना निवासी अनूप ने पुलिस को शिकायत दी दी थी। शिकायत में बताया था कि वह ट्राली पर चालक की नौकरी करता है। 10 अप्रैल 2018 की रात तरावड़ी से 580 कट्टे चावल के भरकर कांडला (गुजरात) के लिए चला था। 11 अप्रैल की सुबह किला जफरगढ़ व बैंसी के बीच में गाड़ी के टायर में पंक्चर हो गया। इस पर वह टायर में पंक्चर लगवाने के लिए चला गया। जब वह वापस आया तो उसके ट्राली से 20 कट्टे चावल के चोरी थे। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने गांव बैंसी से राजेश को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए चावल के कट्टे बरामद कर लिए है।

खबरें और भी हैं...