रोहतक | वरिष्ठ कलाकार आत्माराम नगाड़ा की आत्मा शांति के लिए शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा की गई। सोनीपत रोड पर श्री राम रंगशाला के हरियाणा कला परिषद के क्षेत्रीय निदेशक कार्यालय सभागार में इस सभा का आयोजन हुआ। शहर के कलाकारों ने आत्माराम नगाड़ा के परिवार के लिए सहायता राशि एकजुट की। कला परिषद के रीजनल डायरेक्टर गजेंद्र फौगाट ने कहा कि आत्माराम का पिछले 25 वर्षों से कला के क्षेत्र में योगदान सराहनीय है। इस सभा में वरिष्ठ कलाकार डॉ. कैलाश वर्मा, जर्नादन शर्मा, विश्वदीपक त्रिखा, संपूर्ण बागड़ी, निदेशक अरविंद स्वामी, रघुविंद्र मलिक, डॉ. राजेश बख्शी, गुलाब सिंह खंडेलवाल, अमित दहिया, राजेश, प्रदीप, अजय शर्मा, संदीप यादव, सलीम, राजकुमार, गुलाब मौजूद रहे।