पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • सरप्लस जलघरों में पानी स्टोर कर बढ़ाएंगे सप्लाई

सरप्लस जलघरों में पानी स्टोर कर बढ़ाएंगे सप्लाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में बढ़ रही पेयजल समस्या ने शहरवासियों का जीना दूभर कर दिया है। कहीं रात तीन बजे पानी सप्लाई हो रहा है तो कहीं पानी बिल्कुल नहीं आ रहा है। इसे लेकर डीसी की ओर से पब्लिक हेल्थ विभाग को पेयजल की स्टोरेज क्षमता बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। अब हुडा सेक्टर में सरप्लस पड़े एक जलघर अौर एचएसआईआईडीसी के एक अतिरिक्त जलघर में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की ओर से इसे अपने नेटवर्क से कनेक्ट किया जाएगा। इन दोनों जलघर में आठ से दस दिन का पानी स्टोर किया जा सकता है और नहरी पानी आने पर इन दोनों जलघरों को भी शहर के लिए भरा जाएगा।  संबंिधत खेबर पेज 6 पर

खबरें और भी हैं...