पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पीजीआई ने टांके लगा किया डिस्चार्ज, सीएम का भाई पता लगने पर फिर से किया भर्ती

पीजीआई ने टांके लगा किया डिस्चार्ज, सीएम का भाई पता लगने पर फिर से किया भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम परिवार को भी रविवार रात पीजीआई में अव्यवस्था का सामना करना पड़ा। सड़क हादसे में सीएम के छोटे भाई 57 वर्षीय गुलशन खट्टर घायल हो गए। रविवार रात उन्हें पीजीआई में लाया गया।

इमरजेंसी में टांके लगा व प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया, जबकि गुलशन की हालत उस समय खराब थी। एक घंटे तक गुलशन और उसके परिजन डॉक्टरों को भर्ती करने को कहते रहे, लेकिन डॉक्टर नहीं माने। जब चंडीगढ़ से फोन आया तो आला अधिकारी सक्रिय हुए और गुलशन को ट्रामा सेंटर में भर्ती कर इलाज शुरू किया। देर रात उनके वार्ड के बाहर पुलिस सुरक्षा भी तैनात की गई। हालांकि पीजीआई प्रबंधन ने ऐसी किसी भी लापरवाही से इनकार किया है।

चंडीगढ़ से फोन आने पर पीजीआई प्रशासन ने माना खट्‌टर के हैं भाई, तब डॉक्टरों ने दिखाई तेजी

पंप से निकले ताे पीछे से आए

बाइक सवार ने मारी टक्कर

मुख्यमंत्री के 5 भाइयों में सीएम से छोटे गुलशन रोहतक की भिवानी चुंगी के पास रहते हैं। रविवार शाम करीब 8 बजे वह पैतृक गांव बनियानी से बाइक पर लौट रहे थे। भिवानी चुंगी के पास पेट्रोल पंप पर उन्होंने बाइक में तेल डलवाया। गुलशन जब पंप से निकले तो पीछे से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल गुलशन को पीजीआई लाया गया। गुलशन के पैर व आंख के पास चोट लगी है। हालाउनकी हालत सामान्य है। दूसरा बाइक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुलशन खट्‌टर

खबरें और भी हैं...