पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मेक इन इंडिया: पीजीआई में खुलेगा नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट सेंटर

मेक इन इंडिया: पीजीआई में खुलेगा नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट सेंटर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया अभियान के तहत पीजीआई में नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट (एनईएलएस) स्किल सेंटर खोला जाएगा। इसमें सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी के इमरजेंसी विभाग में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेंड स्टाफ इमरजेंसी में आने वाले मरीज को प्राइमरी स्टेज पर बेहतर उपचार के साथ मैनेज कर सकेंगे। फिलहाल केंद्र ने रोहतक पीजीआई में बनने वाले इस स्किल सेंटर के लिए दो करोड़ छह लाख रुपए का बजट जारी किया है।

मेक इन इंडिया अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय देशभर में 86 नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट स्किल सेंटर खोले जा रहे हैं। कई सेंटर पर ट्रेनिंग शुरू हो गई है। इसके तहत पीजीआई में स्किल सेंटर खोला जाएगा। फिलहाल इसे ट्रामा सेंटर की दूसरी मंजिल पर स्थापित किया जाएगा। इस तरह के स्किल सेंटर में अभी तक यूएसए और यूके के सिलेबस के तहत ट्रेनिंग दी जाती है। इन दोनों देशों में डॉक्टर को नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स को पढ़ना जरूरी है। प्रैक्टिस शुरू करने के लिए डॉक्टरों पर ये शर्त लागू है। इन 86 स्किल सेंटर में पढ़ाए जा रहे विदेशी सिलेबस को बदल दिया है। अब इसमें एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट कोर्स, एडवांस कॉर्डियक लाइफ सपोर्ट कोर्स, एडवांस पिडियाट्रिक लाइफ सपोर्ट कोर्स शामिल किए गए हैं।

यह होंगे स्किल सेंटर के कोर्स

इस स्किल सेंटर में डॉक्टर के लिए नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स फोर डाक्टर, नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स फोर नर्स, प्री-हॉस्पिटल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स फोर पैरा मेडिकल के बारे में पढ़ाया जाएगा।

5 दिन की ट्रेनिंग

सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी के इमरजेंसी में लगे डॉक्टर, नर्स व पैरा मेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग प्रोवाइडर द्वारा पांच दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। स्किल सेंटर में इमरजेंसी मेडिकल सर्विस सुधारने के साथ स्टाफ को एम्बुलेंस इमरजेंसी की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इमरजेंसी सर्विस को बनाएंगे बेहतर

नेशनल स्किल लाइफ सपोर्ट सेंटर के लिए बजट जारी कर दिया गया है। पीजीआई प्रशासन की तरफ से जल्द ही स्किल सेंटर को शुरू कर ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि इमरजेंसी सर्विस को बेहतर किया जा सके। - डॉ. ओपी कालरा, वीसी, हेल्थ यूनिवर्सिटी, रोहतक।

शनि शर्मा | रोहतक

केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया अभियान के तहत पीजीआई में नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट (एनईएलएस) स्किल सेंटर खोला जाएगा। इसमें सरकारी अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, सीएचसी, पीएचसी के इमरजेंसी विभाग में काम करने वाले डॉक्टर, नर्स और पैरा मेडिकल स्टाफ को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेंड स्टाफ इमरजेंसी में आने वाले मरीज को प्राइमरी स्टेज पर बेहतर उपचार के साथ मैनेज कर सकेंगे। फिलहाल केंद्र ने रोहतक पीजीआई में बनने वाले इस स्किल सेंटर के लिए दो करोड़ छह लाख रुपए का बजट जारी किया है।

मेक इन इंडिया अभियान के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय देशभर में 86 नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट स्किल सेंटर खोले जा रहे हैं। कई सेंटर पर ट्रेनिंग शुरू हो गई है। इसके तहत पीजीआई में स्किल सेंटर खोला जाएगा। फिलहाल इसे ट्रामा सेंटर की दूसरी मंजिल पर स्थापित किया जाएगा। इस तरह के स्किल सेंटर में अभी तक यूएसए और यूके के सिलेबस के तहत ट्रेनिंग दी जाती है। इन दोनों देशों में डॉक्टर को नेशनल इमरजेंसी लाइफ सपोर्ट कोर्स को पढ़ना जरूरी है। प्रैक्टिस शुरू करने के लिए डॉक्टरों पर ये शर्त लागू है। इन 86 स्किल सेंटर में पढ़ाए जा रहे विदेशी सिलेबस को बदल दिया है। अब इसमें एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट कोर्स, एडवांस कॉर्डियक लाइफ सपोर्ट कोर्स, एडवांस पिडियाट्रिक लाइफ सपोर्ट कोर्स शामिल किए गए हैं।

क्यों पड़ी जरूरत

डॉक्टर व अन्य स्टाफ को अलग- अलग बीमारियों के मरीज को प्राइमरी स्टेज पर मैनेज करने का अनुभव नहीं है। यदि इमरजेंसी में गंभीर परिस्थितियों में दिल या सिर की चोट का मरीज आ जाए तो उसे सामान्य उपचार दिया जाता है। एक्सीडेंट केस में ऐसा होने से कई मौत हुई हैं।

खबरें और भी हैं...