नौकरी देने वाले आयोग की वजह से उपजे विवाद से भले ही सरकार की किरकिरी हुई हो, लेकिन हमारे पंडित जी का कद जरूर बढ़ गया। क्योंकि ब्राह्मण समाज से सीएम साहब की बातचीत उन्होंने ही कराई और मांग भी मनवा दी। मांगें पूरी होने के बाद पंडित जी ने सभी को खीर भी खिलवाई और मंद-मंद मुस्कराते भी रहे। मजे की बात यह है कि समझौता होते ही उनके पास रोहतक से एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा, पंडित जी समाज के हक में फैसला आया है। ईब तो और कद बढ़ग्या।