रोहतक | सब डिवीजन नंबर दो के एसडीओ ने बताया कि सोमवार को 11 केवी जनता काॅलोनी फीडर पर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस अंतराल में शीतल नगर, विजय नगर, जनता काॅलोनी, हरी सिंह काॅलोनी, झज्जर चुंगी एरिया में चार घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।