सड़क हादसे में घायल आवल गांव की प्रीति का रविवार को जन्मदिन मनाया गया। प्रीति को उसके परिजन रविवार दोपहर 11 बजे पीजीआईएमएस से घर से ले गए थे। करीब चार घंटे तक प्रीति घर पर रही। प्रीति के भाई वीरेंद्र ने बताया कि जन्मदिन पर हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी को अाना था, लेकिन वो किसी कारण वश नहीं आ पाई। उन्होंने सपना चौधरी को लेने के लिए गाड़ी भेजी भी थी, उसी से प्रीति को गांव लाया गया। प्रीति के जन्मदिन पर उसकी कॉलेज की छात्राएं भी गांव में पहुंची और उसके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। प्रीति के जन्मदिन पर केक काटने के बाद उसे वापस पीजीआईएमएस में भर्ती करवाया गया। आईसी कॉलेज की छात्रा प्रीति का कॉलेज आते वक्त गांव के बस स्टैंड पर ट्रक की चपेट में आने से पैर कट गया था। जबकि प्रीति के दूसरे पैर पर भी गंभीर चोट आई थी। प्रीति ने पीजीआई में उपचार के दौरान ही अपनी परीक्षा दी।