पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मंगलराम मेमोरियल टूर्नामेंट में अमन और कुलदीप की अर्द्ध शतकीय पारी से हरियाणा एकेडमी विजेता

मंगलराम मेमोरियल टूर्नामेंट में अमन और कुलदीप की अर्द्ध शतकीय पारी से हरियाणा एकेडमी विजेता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
द्वितीय मंगलराम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को हरियाणा एकेडमी बनाम इमरजिंग एकेडमी के बीच खेला गया। आयोजन समिति के चेयरमैन दीपक सेन ने बताया कि जींद रोड स्थित डीपीएस के राजेंद्र गोयल क्रिकेट मैदान पर इमरजिंग एकेडमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इमरजिंग एकेडमी की तरफ से कशिश जैन ने 89 गेंदों पर 55 रन, विवेक ने 26 गेंदों पर 47 रन, गीतांशू मल्होत्रा ने 45 गेंदों पर 40 रन बनाए। पूरी टीम 40 ओवर में नौ विकेट गवांकर 204 रन बनाए।

खेलकूद

हरियाणा एकेडमी बनाम इमरजिंग एकेडमी के बीच खेला गया फाइनल मैच

रोहतक. विजेता टीम के खिलाड़ियों के साथ हरियाणा एकेडमी के साथ आयोजक।

नीरज ढाका बने मैन ऑफ द सीरीज

205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा एकेडमी ढासा बार्डर की ओर से अमन जैनवाल ने 73 गेंदों पर नाबाद 66 रन, कुलदीप ने 34 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। टीम ने 37 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। अमन जैनवाल को मैन आफ द मैच चुना गया। लिटिल एंजल सोनीपत के बल्लेबाज सागर दहिया को बेस्ट बैट्समैन, ढासा बार्डर के गेंदबाज अविनाश सुधा को बेस्ट बाॅलर, ढाका एकेडमी के खिलाड़ी नीरज ढाका को मैन आफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

खबरें और भी हैं...