पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • ताइक्वांडो में लिटिल श्री स्कूल ने जीते 13 गोल्ड सहित 25 मेडल

ताइक्वांडो में लिटिल श्री स्कूल ने जीते 13 गोल्ड सहित 25 मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक. ताइक्वांडो चैंपियनशिप के दौरान भाग लेते खिलाड़ी।

भास्कर न्यूज | रोहतक

जिला ताइक्वांडो संघ की ओर से एक दिवसीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में द लिटिल श्री स्कूल में 13 गोल्ड सहित 25 मेडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। जेड ग्लोबल स्कूल ने द्वितीय व प्रतिभा पब्लिक स्कूल व स्मृति पब्लिक स्कूल े तीसरे स्थान पर रहे। चैंपियनशिप में बेस्ट डिसिपलिन ट्राफी पर जेआरबीएल स्कूल की टीम ने जीती। चैंपियनशिप का शुभारंभ द लिटिल श्री स्कूल के निदेशक मयंक हुड्डा व अध्यक्षता चेयरमैन रामकरण हुड्डा ने किया। समापन सत्र में जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष राज कुमार शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। चैंपियनशिप में रेफरी की भूमिका अशोक कुमार, सुमित ढुल, अश्रय कुमार, विकास, अरूण हुड्डा, संदीप, तुषार, नितिन ने निभाई।

ये बने विजेता

कोच सतीश ढुल ने बताया कि चैंपियनशिप में 16 स्कूलों के 170 खिलाड़ियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। खिलाड़ी कुशान, काजल, निशा, शिवचरण, रिहान, आयुष, विराट, केशव, शगुन नांदल, अंजलि, रचित, वैभव, विनय, जय, वीर हुड्डा, तमन्ना, हन्नी, दिवांशु, रौनक, आशीष, विश्व, चाहत, हिमांशु, उज्जवल मलिक, हर्ष, नमन, दुष्यंत, आरव हुड्डा, श्वेता, मुस्कान, गौरी ने गोल्ड मेडल जीता। जबकि यशिका, खुशबू, काश्वी, युगम, नैतिक, जतिन, लक्ष्य, पृथ्वी, नमन, राघव, देव, अनुज, गौरव, पीयूष, मयंक, लक्ष्य लाठर, हर्ष फौगाट, माणिक, आयुष, सोनी, निकिता, अंजलि, रौनक, जानू, देवांशु, मोहित, नितेश ने सिल्वर मेडल हासिल किया। साहिल, ध्रुव, शशांक, अनुराग, दिपांशु, विवेक, आर्यन, नितिन, हिमांशी, पलक, अंशुल, काजल, विक्की, दीपक, मयंक, सश्रम, ऋषभ, प्रिंस, यासिन, अरमान, नितेश, मानव, अनुराग, आगम, यशस्वी, शौर्य, हर्ष, गौरव, अभिषेक, प्रिया, जन्नत, मीनाक्षी, जैस्मीन, जयंत, जतिन, यावी ने कांस्य हासिल किया।

खबरें और भी हैं...