पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साधकों को योग क्रियाओं का करवाया अभ्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानी आईटीआई पार्क में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति एवं पार्क योग समिति की ओर से आयोजित निशुल्क योग शिविर लगाया गया। यह शिविर बाबा कपिल पुरी की ओर से बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज की याद में लगवाया है। सरदार हवा सिंह सैनी ने कार्यक्रम में साधकों को योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि प्राणायाम कमर दर्द के रोगियों के लिए बहुत लाभदायी है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति कमर दर्द से परेशान है उसे प्रतिदिन इस प्राणायाम को नियमित रूप से करना चाहिए।

सैनी ने कहा कि नियमित रूप से योग करने से शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, जोड़ो का दर्द, सरवाइकल, बवासीर, कमर दर्द सहित अन्य बीमारी ठीक हो जाती है। शिविर का समापन 30 जून को होगा। इस मौके पर एडवोकेट प्रवीन नारंग, समिति के प्रधान सुभाष भल्ला, योग शिक्षक ईश्वर अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, मदन लाल गांधी, रमेश जुनेजा, उषा कोचर, रमेश बत्रा, मोहन जैन, सतबीर सिंह, सुभाष सैनी, हरीश दुआ, मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...