सक्षम प्रोजेक्ट के तहत शहर के सरकारी स्कूलों में रविवार को कक्षाओं का संचालन किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांधी नगर सहित अन्य स्कूलों में बच्चों ने अवकाश के दौरान भी स्कूल में पहुंचकर पढ़ाई की। गांधी नगर स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पलता दहिया ने बताया कि सक्षम प्रोजेक्ट के तहत बच्चों का लर्निंग लेवल मजबूत किया जाना है। प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही मूल्यांकन कार्य शुरू होना है। इसलिए अभी से बच्चों को लर्निंग मेटेरियल से पढ़ाई कर विषय में दक्ष बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बीईओ स्तर के अधिकारियों से रविवार को भी स्कूल संचालन के निर्देश मिले हैं।
रोहतक. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रविवार को विद्यार्थियों को पढ़ाती शिक्षिका।