रोहतक | कांग्रेस कमेटी की ओर से पंकज कपूर को जिले का असंगठित कामगार संगठन का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कामगार संगठन के चेयरमैन ज्ञानचंद आहूजा व वाइस चेयरमैन महावीर तंवर ने पंकज को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष बत्रा, आनंद सिंह हुड्डा, अनूप कटारिया, सुरेश, अनिल, पम्मी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।