पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • इनहांसमेंट मुद्दे पर सीएम के मीडिया एडवाइजर से मिले

इनहांसमेंट मुद्दे पर सीएम के मीडिया एडवाइजर से मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सेक्टर 4 एक्सटेंशन में इनहांसमेंट की वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ सभी प्लाट धारकों को दिलाने के लिए सेक्टरवासी सीएम के मीडिया सलाहकार राजीव जैन से मिले।

सेक्टर 4 एक्सटेंशन के प्रधान बलजीत सिंह दलाल ने बताया कि सभी सेक्टरवासी शनिवार को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के सभी को लाभ न मिलने के मुद्दे पर बैठक बुलाई थी। इसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया था कि जिन प्लाट धारकों को अपनी इनहांसमेंट राशि पूरी या आंशिक तौर पर भरने के कारण सीएम की 40 फीसदी की छूट का लाभ नहीं मिला है। उनको इसका लाभ बराबर दिलाया जाए। इस बारे रविवार सुबह राजीव जैन के सोनीपत स्थित आवास पर मुलाकात की। साथ ही ज्ञापन का मांग-पत्र सौंपा गया।

इस पर उन्हें मांगें पूरी होने का आश्वासन भी दिया गया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल रंजीत सिंह, रामफल शर्मा, कवर सिंह अहलावत, कर्नल कदम सिंह अहलावत, एडवोकेट कुलदीप दांगी, महेंद्र सिंह, डॉ. सुंदर, कर्नल धर्मपाल व अन्य मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...