पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • अब सक्षम युवा रोकेंगे पानी की बर्बादी, हटवाएंगे अवैध कनेक्शन

अब सक्षम युवा रोकेंगे पानी की बर्बादी, हटवाएंगे अवैध कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में जल संकट के हालातों से निपटने के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने नेटवर्क बढ़ाने के साथ ही अब सक्षम युवाओं की भी मदद लेने की प्लानिंग तैयार की है। सक्षम युवा अब शहर की कॉलोनियों में विभाग के कर्मचारियों के साथ जाकर अवैध पानी के कनेक्शन और बेकार बहते पानी की रिपोर्ट तैयार करेंगे।

जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन भानुप्रकाश शर्मा का कहना है कि सक्षम युवाओं के 30 सदस्यों की तैनाती की गई है। इसके लिए वार्ड वाइज 10-10 सक्षम युवा जाएंगे। इनके साथ जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारी भी साथ होंगे जो मौके पर ही अवैध कनेक्शन को काटेंगे और बिना टूंटी केे खराब पड़े नलकों को हटाएंगे। इसके लिए सोमवार 21 मई से ही अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस योजना को चलाने का मकसद शहर में पेयजल संकट से निपटना और बेकार बहते पानी की बर्बादी को रोकना है। उन्होंने कहा कि चूंकि अभी तक कई कॉलोनियों से शिकायत आती है कि उनके मकानों में गंदा पानी आता है।

खबरें और भी हैं...