रोहतक | हरियाणा नहर सुपीरियर राजस्व संगठन की एक बैठक रविवार को कैनाल रेस्ट हाउस में हुई। भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नई कार्यकारिणी में भूपेंद्र सिंह को चेयरमैन, सुमेर सिंह को प्रधान, अशोक हुड्डा को वरिष्ठ उपप्रधान,सतीश कुमार को महासचिव, कृष्ण यादव व रूपेश यादव को उपप्रधान, मनोज राठी को सचिव, मदनलाल को सह सचिव, प्रविंद्र कुमार को सह सचिव समेत अन्य को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।