पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सर्वकर्मचारी संघ के आह्वान पर रविवार को एनपीएस की नीति के विरोध और पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने के संबंध में मानसरोवर पार्क में एक बैठक जिला प्रधान कर्मबीर सिवाच की अध्यक्षता में हुई। मंच का संचालन सचिव प्रदीप कुमार ने किया। बैठक में राज्य कमेटी के नेता महेंद्र प्रताप गुलिया, रमेश वौरा व सविता ने कहा कि नई पेंशन नीति के विरोध में पूरे हरियाणा के सांसद और मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। एन पीएस में जमा होने वाले पैसे को कर्मचारियों को निकालने की अनुमति नहीं है। जिला प्रधान कर्मबीर सिवाच ने कहा कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। बैठक में हरियाणा रोडवेज से सुमेर सिवाच, सतबीर, धर्मबीर आिद मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...