रोहतक. कच्चा बेरी रोड पर एलीवेटिड रोड के लिए जेसीबी द्वारा सड़क खोदने पर विरोध जताते व्यापारी।
भास्कर न्यूज | रोहतक
एलीवेटेड के विरोध में कच्चा बेरी रोड के दुकानदारों ने रविवार को निर्माण कार्य को लेकर विरोध जताया। दुकानदारों चमनलाल, डॉ. धर्मपाल मुदगिल, विजय मल्होत्रा, प्रेम, सुरेंद्र, राजेश, श्रीराम खुराना व तिलकराज ने बताया कि शनिवार को ही सहकारिता मंत्री से मुलाकात की गई थी कि एलीवेटेड का निर्माण ना किया जाए। इसके बाद रविवार को सुबह साढ़े 11 बजे अचानक एक जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ शुरु कर दी गई। इसका विरोध करते हुए व्यापारी व दुकानदार एकत्र हो गए। साथ ही काम बंद करवा दिया गया। ठेकेदार की मशीन पिलर के लिए खुदाई करने के लिए आई थी। दुकानदारों ने कहा कि यदि दोबारा से निर्माण शुरु किया गया तो वे रोड जाम कर देंगे और पार्टी का भी विरोध करेंगे।