पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • शाम ढलने के बाद डिपो के अंदर नहीं जाती रोडवेज की बसें, बूथ पर यात्री करते रहते हैं देर तक इंतजार

शाम ढलने के बाद डिपो के अंदर नहीं जाती रोडवेज की बसें, बूथ पर यात्री करते रहते हैं देर तक इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेट बसों की मनमानी के बाद अब रोडवेज की बसों ने शाम पांच बजे के बाद न्यू बस स्टैंड पर जाना बंद कर दिया है। दूसरे डिपो से आने वाली बसें न्यू बस स्टैंड परिसर से सवारियां बिठाने की बजाय बाहर से ही सवारियां बिठाकर रवाना हो जाती है। हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, सोनीपत, पानीपत सहित विभिन्न जिलों की ओर जाने वाले बस स्टैंड के बूथ पर बसों का इंतजार करते रह जाते हैं। एक घंटे के इंतजार के बाद भी जब उन्हें बसें नहीं मिलतीं तो वे मायूस होकर बाहर आकर बस पकड़कर गंतव्य की ओर जाते हैं। चालक व परिचालकों पर कार्रवाई के बाबत जवाब मांगने पर स्टैंड इंचार्ज से लेकर उच्चाधिकारी तक चुप्पी साध जाते हैं। भास्कर संवाददाता ने यात्रियों की शिकायत पर प्राइवेट बसों के बाद सरकारी रोडवेज की बसों की पड़ताल की। रविवार शाम को दो घंटे तक न्यू बस स्टैंड के बाहर पड़ताल की गई तो इस अंतराल में 15 सरकारी व प्राइवेट बसें निकलीं, जिनमें से चार रोडवेज की बसों ने डिपो के अंदर न जाकर बाहर ही बाहर सवारियां बिठाकर रवाना हो गईं। संवाददाता ने बूथ पर बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों से बात की। तो उन्होंने बताया कि बसों के इंतजार में एक घंटे से अधिक समय बीत गया, लेकिन अभी तक हिसार, सिरसा व भिवानी की तरफ जाने वाली बसें अंदर नहीं आईं।

कार्रवाई पर चुप्पी साध जाते हैं अफसर

पड़ताल करती लाइव रिपोर्ट

सीन 1: शाम 6:50 बजे

न्यू बस स्टैंड के बाहर रोहतक से सिरसा जाने के लिए सिरसा डिपो की बस नंबर एचआर 57 ए 7067 आती है। डिपो के प्रवेश द्वार के सामने बस खड़ी होते ही सवारियों में चढ़ने की होड़ मच जाती है। पांच मिनट रुकने के बाद बस डिपो में जाने की बजाय सीधे चली जाती है। वहीं बूथ पर बस का इंतजार कर रहे यात्री सोमेंद्र, विनय, जगबीर व रोहन ने बताया कि हमें सिरसा की तरफ जाना है। लेकिन बस का इंतजार करते हुए आधे घंटे हो गए, लेकिन कोई बस नहीं आई।

यात्री लिखित शिकायत दें, कार्रवाई होगी

न्यू बस स्टैंड के बाहर से सवारियां बिठाना नियमविरुद्ध है। प्राइवेट व रोडवेज बसें डिपो के अंदर से होकर जाएं, इसकी निगरानी के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी डिपो के गेट पर लगाई जाएगी। दूसरे डिपो की बस बाहर से जाती हैं तो उसकी लिखित शिकायत यात्री दें, कार्रवाई करवाई जाएगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए व्यवस्था बनेगी। राहुल जैन, महाप्रबंधक, न्यू बस स्टैंड

सीन 2: शाम 7 बजे

दिल्ली से आ रही फतेहाबाद डिपो की बस नंबर एचआर 62 8639 बस न्यू बस स्टैंड के बाहर पहुंची। हिसार व फतेहाबाद जाने के लिए यात्रियों में बस के अंदर सीट पाने की होड़ मच गई। पांच मिनट बस रुकने के बाद डिपो में जाने की बजाय सीधे हिसार के लिए रवाना हो गई। डिपो के अंदर बूथ पर बस का इंतजार कर रहे यात्री कलावती, बृजभूषण व देवेंद्र ने बताया कि वह छह बजे से बस का इंतजार कर रहे हैं। जो बस अंदर आती है, उसे खड़ी करके चालक चले जाते हैं। यहां से बस नहीं मिल रही।

खबरें और भी हैं...