रोहतक | शनिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक 11 केवी फीडर झंग काॅलोनी, 11 केवी वाटर वर्क्स, 11 केवी ग्रीन रोड फीडर पर शनिवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इन फीडरों के अंतर्गत आने वाले पालिका बाजार, छोटूराम चौक, भगवान काॅलोनी, अप्पू घर मार्केट, मानसरोवर काॅलोनी, झंग काॅलोनी, एमआर काम्प्लेक्स, आर्य नगर, डीएलएफ कॉलोनी, संत नगर, शक्ति नगर, ग्रीन रोड क्षेत्रों में सात घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।