पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पीजीआई में मरीज ऑनलाइन ले सकेंगे डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट

पीजीआई में मरीज ऑनलाइन ले सकेंगे डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब प्रदेशभर से पीजीआई में आने वाले मरीजों को ओपीडी के लिए लंबी लाइनों में खड़े होकर धक्के खाने की जरूरत नहीं है। मरीजों की सुविधा के लिए पीजीआई में दिल्ली के एम्स स्वास्थ्य संस्थान की तर्ज पर ओपीडी की प्रक्रिया को ऑफ लाइन के साथ-साथ ऑनलाइन किया जाएगा। मरीज पीजीआई की वेबसाइट पर जाकर अपने पसंद के डॉक्टर से मनचाही तारीख पर जांच के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। पीजीआई प्रबंधन का दावा है कि एक महीने के अंदर सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। दैनिक भास्कर ने मरीजों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था और एम्स की तरह व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया था।

हररोज ओपीडी में आते हैं 7 हजार से ज्यादा मरीज

पीजीआई की नई ओपीडी में प्रतिदिन प्रदेश के अलावा यूपी, पंजाब और राजस्थान तक के 7-8 मरीज आते हैं। सुबह 5 बजे से मरीजों का आना शुरू हो जाता है, लेकिन लाइन लंबी होने के कारण उन्हें जांच हो जाने का भरोसा नहीं होता। कई मरीजों को तो मायूस भी लौटना पड़ता है। इसके अलावा मरीजों को पता चल सकेगा कि जिस दिन के लिए उन्होंने अपॉइंटमेंट ली है उस दिन ओपीडी में किस डॉक्टर की ड्यूटी है।

खबरें और भी हैं...