पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • 1000 बार विष्णु बोलना 1 बार राम बोलने और 3 बार राम बोलना एक बार कृष्ण बोलने के बराबर : साक्षी महाराज

1000 बार विष्णु बोलना 1 बार राम बोलने और 3 बार राम बोलना एक बार कृष्ण बोलने के बराबर : साक्षी महाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जो 1000 बार विष्णु बोलता है वो 1 बार राम बोलने और 3 बार राम बोलना एक बार कृष्ण बोलने के बराबर है। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से मदनलाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन कथा व्यास ने भागवत के 15वें अध्याय का आठवां भाग सुनाया। उन्होंने बताया कि भगवान कृष्ण का नामकरण गंगाचार्य ने किया था। उन्होंने रोहिणी नंदन के बलराम, राम और संकर्षण तीन नाम रखे और यशोदा नंदन के कृष्ण, गोविंद, गोपाल और वासुदेव आदि नाम रखे। पुरषोतम मास के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वंदनीय पुराण में इस मास को मल मास या अधिक मास का नाम दिया गया है। जब नारद मुनि ने भगवान नारायण से पूछा कि संसार में जीव बहुत कष्ट में हैं। कृपया करके कोई उपाय बताएं। तब भगवान नारायण ने नारद मुनि से कहा कि पुरषोतम मास का पालन करने से व्यक्ति इस संसार के कष्टों से छुटकारा पाकर अंत में भगवद-धाम प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस मास को मल मास कहकर इसमें कोई भी शुभ कार्य न करने की लोगों की विडंबना से अधिष्णत्री देवी बहुत दुखी थी। जब भगवान कृष्ण ने अधिष्णत्री देवी को अपनी प|ी के रूप में स्वीकार करके इनके दुखों का निवारण किया।

रोहतक. कथा के दौरान प्रवचन सुनते श्रद्धालु। (इनसेट में ) ्रवचन करते साक्षी गोपालदास महाराज।

मल मास में गंगा में स्नान करना 1200 बार स्नान करने के समान

महाराज ने मल मास में पवित्र नदियों में स्नान करने की महिमा बताई। उन्होंने बताया कि दुर्वोरजा मुनि ने बताया कि जो इस मास में गंगा नदी में स्नान करता है उसे 1200 बार स्नान का फल प्राप्त होता है। इस अवसर पर महन्त बाबा कर्ण पुरी महाराज, उद्योगपति जगमोहन मित्तल बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे। इस मौके पर मनमोहन ऐरण, श्वेता गोयल प|ी अमित गोयल, सीए नवीन कुमार गोयल, संस्था के प्रधान सुभाष तायल, एलपीएस बोसार्ड के डायरेक्टर राजेश जैन, राजीव जैन, जगदीश बालंदिया, अमित गोयल, अमित गुप्ता, प्रेमचंद गर्ग, शंकर लाल मित्तल, सतीश भारद्वाज, सुभाष गुप्ता चांदी, नरेश शर्मा, नर्सिंग गुप्ता और सुशील मंगला आदि मौजूद रहे।

आज निकलेगी जगन्नाथ यात्रा

आज शहर में भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। प्रधान सुभाष तायल ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा महोत्सव शाम 5 बजे से शुरू होगा। यात्रा मदन लाल ढींगड़ा कम्युनिटी सेंटर से शुरू होकर ग्रीन रोड, छोटू राम चौक, गोहाना अड्डा, शांतमई चौक, झज्जर रोड और काठमंडी से होते हुए बारात घर शिवाजी कॉलोनी तक पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...