रोहतक | पठानिया वर्ल्ड कैंपस में शुक्रवार को नर्सरी और केजी कक्षा के बच्चों के लिए एकल गायन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कराई गई। इन दोनों प्रतियोगिताओं में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नर्सरी कक्षा के लिए हुई एकल गायन स्पर्धा में बच्चों ने मेरी मां, छतरी, आम, मां तू कितनी अच्छी है आदि कविताएं सुनाई। वहीं, केजी कक्षा के बच्चे फैंसी ड्रेस में ट्रैफिक लाइट, फौजी, किसान, पुलिस कर्मी, डाॅक्टर, टीचर आदि बनकर आए। सभी बच्चों को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक अंशुल पठानिया, प्रधानाचार्या वर्षा पठानिया, कंचन हुरिया, गुरप्रीत सैनी, वीना सहगल, गीता धींगड़ा, राज चोपड़ा, कोमल बुट्टन, ऋतु बहल, पूनम मौजूद रहे।