पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • यूजी पाठ्यक्रमों में संशोधनों के लिए करना होगा मंथन

यूजी पाठ्यक्रमों में संशोधनों के लिए करना होगा मंथन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | एमडीयू के कुलपति प्रो. बिजेंद्र कुमार पुनिया की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद की ओर से एक जून को दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में स्नातकीय (यूजी) पाठ्यक्रमों के कोर्स करिकुलम संबंधित कार्यशाला की जानकारी दी गई।

कुलपति पुनिया ने कहा कि स्नातकीय (यूजी) कक्षाओं का सिलेबस नवीनतम वैश्विक रुझानों के अनुकूल हरियाणा उच्चतर शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. बृज किशोर कुठियाला की सिलेबस मंथन संबंधित कार्यशाला की पहल स्वागत योग्य है। कुलपति प्रो. पुनिया ने विभागाध्यक्षों को यूजी पाठ्यक्रमों में जरूरी संशोधनों के लिए मंथन करने के लिए कहा। बैठक में इस शैक्षणिक पहल को लेकर विमर्श हुआ। इस बैठक में कुलसचिव जितेन्द्र कुमार भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...