3 युवकों ने ठेकेदार की आंखों में मिर्च डाल लूटे साढ़े 4 लाख रुपए
भास्कर न्यूज | जींद/ पिल्लूखेड़ा
पिल्लूखेड़ा के भागखेड़ा गांव के पास मंगलवार दोपहर को जलघर बना रहे ठेकेदार के साथ बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट कर आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर साढ़े चार लाख रुपए लूट लिए।
ठेकेदार को घायल अवस्था में ग्रामीणों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया। मालसरी खेड़ा के रहने वाले ठेकेदार अनिल ने भागखेड़ा गांव में बन रहे जलघर का ठेका लिया हुआ है। मंगलवार को वह मजदूरों व मैटीरियल की पेमेंट देने गया था। जब वह जलघर में पहुंचा तो बाइक पर सवार तीन युवकों ने अनिल की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया और पास पड़ी बीयर की बोतल से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी साढ़े चार लाख रुपए छीनकर फरार हो गए। थाना प्रभारी समरजीत ने बताया कि घायल कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर को रोहतक रेफर कर दिया गया है। एसआई किशोरी को बयान लेने के लिए रोहतक भेजा है।
मजदूरों व मैटीरियल की पेमेंट करने के लिए गया था ठेकेदार