घरेलू कलह के चलते 4 बेटियों के साथ महिला ने पीया कीटनाशक
बिघाना गांव में घरेलू कलह के चलते मंगलवार सुबह एक महिला ने चार बेटियों के साथ कीटनाशक पी लिया। कीटनाशक के प्रभाव से बेसुध मां-बेटियों को जींद के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने पांचों को पीजीआई रोहतक रेफर किया है। जानकारी के अनुसार बिघाना निवासी लगभग 37 वर्षीय सुमन प|ी कश्मीरी लाल ने घरेलू कलह के चलते करीब 18 वर्षीय बेटी कोमल, 14 वर्षीय काफी, 9 वर्षीय स्नोहा व 7 वर्षीय किरण को कीटनाशक देकर खुद भी पी लिया। कीटनाशक के प्रभाव से पांचों मां-बेटियां गंभीर रूप से बेसुध हो गईं।
अलेवा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मां-बेटियों द्वारा कीटनाशक दवा के सेवन करने के मामले में ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। बेसुध मां-बेटियों की स्थिति गंभीर होने के कारण अभी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं।
बेसुध पांचों मां-बेटियों को पीजीआई रेफर किया
मां-बेटियों को अस्पताल ले जाते।