प्राप्त अंक फीसदी
स्कूल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांगाहेड़ा
पिता: रमेश मां : मंजू
सक्सेस मंत्र: लक्ष्य निर्धारण कर सेल्फ स्टडी पर फोकस रखना।
लक्ष्य: आईएएस बनदेशसेवा करना
रोहतक. बेहतर परिणाम पर खुशी जाहिर करते शाइनिंग स्कॉलर्स एकेडमी के बच्चे।
रोहतक. बेहतर परिणाम पर खुशी जाहिर करते शाइनिंग स्कॉलर्स एकेडमी के बच्चे।
भास्कर न्यूज | रोहतक
सांघी गांव के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल जयपाल दहिया ने बताया कि छात्रा योगिता पुत्री नरेंद्र हुड्डा ने प्रदेश के मेधावियों की सूची में पांचवां स्थान दर्ज कराकर स्कूल, गांव के साथ जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल की तरफ से कुल 129 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जिनमें 67 बच्चों ने मेरिट पाई और 62 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। स्कूल के टॉपर्स की सूची में 98.4 फीसदी अंक पाने वाली योगिता, 93.4 फीसदी अंक पाने वाले अनुज पुत्र सुल्तान सिंह, 93 फीसदी अंक पाने वाली पुत्री रामपाल ने नाम दर्ज कराया है। जबकि 90 फीसदी अंक पाने वाले बच्चों में योगिता, अनुज, प्रीति, प्रिया, मीनाक्षी, रश्मि, रोहित, अंजलि, अंजू, मीनाक्षी पुत्री बलजीत, सुषमा, आशीष प्रमुख रहे। एसएमएम सीनियर सेकंडरी स्कूल के निदेशक संजय सहरावत व प्रिंसिपल शालिनी सहरावत ने बताया कि छात्र आशीष ने 9.80 सीजीपीए पाकर प्रथम, रीतू ने 9.40 सीजीपीए पाकर द्वितीय व नितिन ने 9.40 सीजीपीए पाकर तृतीय स्थान हासिल किया है।
90 फीसदी से अधिक अंक
जन सेवा संस्थान स्कूल के छात्र दीपांशु ने 93 फीसदी अंक प्राप्त कर कक्षा में पहला स्थान पाया। जन सेवा संस्थान स्कूल की प्रिंसिपल सोनिया नागपाल ने बताया कि स्कूल से 31 बच्चों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा दी थी।
तनु ने प्रदेश में नौवें नंबर पर
डीएन सिटी हाई स्कूल के प्रिंसिपल डीएन सरन ने बताया कि स्कूल के 56 बच्चों ने मेरिट, 13 बच्चों ने 90 फीसदी से अधिक व 43 बच्चों ने 80 फीसदी से अधिक अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। तनु पुत्री सुरेंद्र रावत ने 97.6 फीसदी अंक पाकर प्रदेश के टॉप 10 की सूची में नौवां स्थान बनाया है। रुपक पुत्र श्यामलाल ने 96.2 फीसदी अंक पाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन ने होनहार छात्रा तनू को एक्टिवा देकर पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
80 फीसदी पहुंचा रिजल्ट
इस्माइला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 25 में से 20 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी परीक्षा पास की है। प्रिंसिपल संदीप नैन ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट साल दर साल सुधर रहा है।
49 छात्रों की अाई मेरिट
रोहतक के वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल 49 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान पाया। अंकुर ने 475 अंक पाकर प्रथम, राशि ने 463 अंक पाकर द्वितीय व यश ने 462 अंक पाकर तृतीय स्थान पाया। प्रधान विकास गोयल, उप प्रधान संजय सिंगला, महासचिव डॉ. चंद्र गर्ग, सह सचिव कैलाश जैन, कोषाध्यक्ष पवन मित्तल, कोआर्डिनेटर राधेश्याम गर्ग ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
सुमिता ने पाए 96 फीसदी
कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहन सहरावत ने बताया कि सुमिता पुत्री जोरा सिंह ने 96 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 12 बच्चों ने मेरिट हासिल की।
15 ने हासिल की मेरिट
पटेल नगर स्थित टैगोर सीनियर सेकंडरी स्कूल के निदेशक शांति लाल भ्याणा ने बताया कि स्कूल का परिणाम 90 फीसदी रहा है। 15 विद्यार्थियों ने मेरिट एवं छात्रवृत्ति प्राप्त की।
पूजा ने 481 अंक पाकर पहला, विपुल ने 459 अंक लाकर द्वितीय, सोनम ने 444 अंक पाकर तीसरा, अमन ने 427 अंक पाकर चौथा स्थान, राहुल ने 426 अंक पाकर पांचवां स्थान व कोमल, दीपिका, आकाश ने 414 अंक पाकर छठवां स्थान हासिल किया है।
कपिल ने पाए 93.2 फीसदी
नेहरु कालोनी के नवयुग स्कूल के डायरेक्टर ऋषिराज निनानिया ने बताया कि छात्र कपिल कुमार ने 93.2 फीसदी अंक पाकर प्रथम, आकाश सैनी ने 92.4 फीसदी अंक, कशिश जैन ने 89.6 फीसदी अंक लाकर तीसरा स्थान पाया।
रितिका ने पाए 95.2 फीसदी अंक
वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसिपल भद्रेश जैन ने बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षा में 86 छात्राओं ने हिस्सा लिया था। जिसमें 28 छात्राओं ने मेरिट में और 36 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। छात्रा रितिका ने 95.2 फीसदी अंक पाकर प्रथम, इंदू ने 94.8 फीसदी अंक पाकर द्वितीय स्थान हासिल किया।
26 ने पाई मेरिट
विद्या प्रकाश पब्लिक स्कूल के संचालक अशोक कुमार ने बताया कि स्कूल के 26 विद्यार्थियों ने मेरिट में नाम दर्ज कराया। शिक्षा ने 467 अंक पाकर स्कूल में प्रथम, सचिन वर्मा ने 456 अंक पाकर द्वितीय, ऋषि ने 454 अंक पाकर तृतीय स्थान हासिल किया। अक्षमा व नकुल ने 451 अंक लेकर चौथा व निक्की ने 448 अंक लेकर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
अंकुर ने पाए 95 फीसदी अंक माता धनपति देवी चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन हरिप्रकाश गुप्ता, प्रधान नरेश जैन, अजेश गुप्ता, राजीव जैन ने संयुक्त बयान में कहा कि 20 बच्चों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी। इसमें 19 बच्चों ने मेरिट में जगह हासिल की।
निशा हुड्डा ने पाए 96 फीसदी अंक
हैफेड रोड प्रेम नगर स्थित हिमालयन हाई स्कूल की छात्रा निशा हुड्डा ने 96 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने बोर्ड मेरिट में स्थान पक्का किया। स्कूल संचालक कृष्ण दहिया व मुख्य अध्यापिका संतरा दहिया ने इस सफलता का श्रेय स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को दिया।
नंदिनी ने टॉप किया
न्यू हरियाणा स्कूल के निदेशक जेएस बूरा ने बताया कि न्यू हरियाणा स्कूल के कुल 66 बच्चों ने 10वीं की परीक्षा में भाग लिया जिसमें से 22 बच्चों ने मेरिट में नाम दर्ज करवाया। नंदिनी ने 65.6 फीसदी अं क पाकर प्रथम स्थान, तनु 93.2 फीसदी अंक, खुशबू 91 फीसदी अंक हासिल किया है।
कीर्ति ने पाए 9.4 सीजीपीए
शाइनिंग स्कॉलर एकेडमी के बच्चों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा में बेहतर परिणाम दिए हैं। एकेडमी डायरेक्टर नवीन तोमर ने बताया कि 10वीं कक्षा का रिजल्ट भी सौ फीसदी होने का दावा किया। कीर्ति ने 9.4 सीजीपीए, दीक्षा व दीप्ति ने 9 सीजीपीए, आशु ने 8.8 सीजीपीए प्राप्त किए। इस मौके पर नवीन तोमर ने सारा श्रेय बच्चों की मेहनत और अध्यापकों को दिया।
96.2 फीसदी अंक पाने वाली ज्योति 12वीं में करना चाहती है टॉप
गांव काहनौर के एक साधारण किसान राजेश की बेटी ज्योति ने 10वीं में 481 (96.2 फीसदी) अंक हासिल करने में सफलता पाई है। एसवीएम स्कूल की छात्रा ज्योति ने बताया कि अब वह बारहवीं में इससे भी ज्यादा अंक लेने की कोशिश करेगी। इसके बाद अब वह सिविल सर्विसेज के माध्यम से देश सेवा करना चाहती है। ज्योति ने पढ़ाई के साथ-साथ खेती बाड़ी का काम भी किया। ज्योति अपने घर-परिवार व खेती के काम में हाथ बंटवाने के साथ-साथ जी जान से पढ़ाई की।
छात्रा का नाम : बिंदू रोहिल्ला
474 94.8
प्राप्त अंक फीसदी
स्कूल : वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक
पिता: राकेश
सक्सेस मंत्र: सेल्फ स्टडी व समय प्रबंधन पर फोकस रखना।
लक्ष्य: डाॅक्टर बनना।
छात्रा का नाम : बिंदू रोहिल्ला
474 94.8
प्राप्त अंक फीसदी
स्कूल : वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक
पिता: राकेश
सक्सेस मंत्र: सेल्फ स्टडी व समय प्रबंधन पर फोकस रखना।
लक्ष्य: डाॅक्टर बनना।
जुड़वां बेटियों ने पूरा किया पिता का सपना
वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो जुड़वा बहनों ने शिक्षक पिता का सपना पूरा करने के लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए 94.8 फीसदी से 95.2 फीसदी तक अंक हासिल किए हैं। श्याम कालोनी निवासी छात्रा इंदू व बिंदू ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए ट्यूशन का सहारा लिया। घर में पिता ने राकेश रोहिल्ला ने भी सहयोग किया। समय प्रबंधन और लक्ष्य का निर्धारण होने से बेहतर रिजल्ट देने में मदद मिली। दोनों बहनों ने बताया कि अब उनका लक्ष्य आगामी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर टॉप करना है।
जुड़वां बेटियों ने पूरा किया पिता का सपना
वैश्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रोहतक में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली दो जुड़वा बहनों ने शिक्षक पिता का सपना पूरा करने के लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए 94.8 फीसदी से 95.2 फीसदी तक अंक हासिल किए हैं। श्याम कालोनी निवासी छात्रा इंदू व बिंदू ने बताया कि उन्होंने परीक्षा के लिए ट्यूशन का सहारा लिया। घर में पिता ने राकेश रोहिल्ला ने भी सहयोग किया। समय प्रबंधन और लक्ष्य का निर्धारण होने से बेहतर रिजल्ट देने में मदद मिली। दोनों बहनों ने बताया कि अब उनका लक्ष्य आगामी 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश स्तर पर टॉप करना है।
इंदू और बिंदू अपने पिता के साथ खुशी जाहिर करते हुए।
इंदू और बिंदू अपने पिता के साथ खुशी जाहिर करते हुए।