ऑटो की टक्कर से बाइक का इंडिकेटर टूटने से हाथापाई , झज्जर रोड पर 20 मिनट लगा जाम
रोहतक. झज्जर रोड पर ऑटो चालक व बाइक की टक्कर में बाइक का इंडिकेटर टूट गया। इस कारण बाइक सवार युवक और ऑटो चालक के बीच हाथपाई हो गई। जिसके कारण रोड पर जाम की स्थिति बन गई और करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। बाइक चालक ऑटो चालक से इंडिकेटर ठीक करवाने के लिए कहा तो ऑटो चालक ने मना कर दिया। लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया।