पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • जीएसटी की वेबसाइट पांच दिन से बाधित, रिटर्न की तारीख सात दिन बढ़ाने की मांग

जीएसटी की वेबसाइट पांच दिन से बाधित, रिटर्न की तारीख सात दिन बढ़ाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछले पांच दिनों से जीएसटी की साइट में तकनीकी समस्या आने के कारण कामकाज बाधित हो रहा है। सीए अशोक ने बताया कि साइट में तकनीकी खामी आने से कर सलाहकारों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। तकनीकी समस्या के कारण सरकार ने जीएसटी आर 3 बी की अंतिम तिथि 22 मई तक बढ़ा दी थी। मगर अभी तक भी समस्या दूर नहीं हुई है। एक रिटर्न भरने के लिए कई बार प्रयास करना करना पड़ रहा है। इसके बाद साइट पर डाटा सेव हो रहा है। दरअसल सोमवार से ही जीएसटी की वेब साइट हैंग हो रही है। जबकि इस समय अप्रैल 2018 माह की जीएसटी आर 3बी को भरने का कार्य चल रहा है। इसी अंतिम तिथि 20 मई थी। समस्या को देखते हुए अंतिम तिथि 22 मई कर दी थी। इतना ही नहीं सोमवार शाम 5 बजकर 42 मिनट पर साइट ने काम करना बिल्कुल बंद कर दिया। अशोक कुमार जांगड़ा, गौरव जुनेजा व रमेश शर्मा ने बताया कि पिछले चार पांच दिनों से वेब साइट बंद होने के कारण कर सलाहकार जीएसटी रिटर्न आर 3बी ऑनलाइन नहीं भर पा रहे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जीएसटी की वेब साइट की गति बढ़ाई जाए। इस साइट को आसान व यूजर फ्रैंडली बनाया जाए। अशोक जांगड़ा ने अप्रैल 2018 की जीएसटी आर 3बी की तिथि कम से कम 7 दिन बढ़ाने की मांग की है। साथ ही तकनीकी समस्या के कारण हो रही देरी पर रिटर्न के लिए देरी फीस को माफ किया जाए।

खबरें और भी हैं...