रोहतक | आढ़तियों पर कमीशन के नाम पर वसूली करने के आरोप लगाकर हड़ताल पर गए मासाखोर लगातार चौथे दिन शेड में फड़ी नहीं लगाई। मासाखोरों ने सोमवार को मांगें पूरी कराने का ज्ञापन डीसी व मार्केट कमेटी के पदाधिकारी को दिया। मासाखोर ने कमेटी प्रबंधन को चेतावनी दी है कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी। तब तक हम फड़ी नहीं लगाएंगे। वहीं आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मार्केट कमेटी के पदाधिकारियों के पास शिकायत देने पहुंचे। एसोसिएशन ने मांग की है कि रिटलेर्स हमे चेक के माध्यम से अब कमीशन दे। जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके।
नई अनाज मंडी में आढ़तीयों से बातचीत करतीं सचिव सविता सैनी।