रोहतक | नेकीराम कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष के छात्र पर कैंटीन के पास 7 युवकों ने हमला बोल दिया। इसके बाद आरोपी वहां फरार हो गए। घायल छात्र को उसके दोस्तों ने सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने इस मामले में घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव बेरी के रहने वाले अमन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह उसका साथी अमित और अंकित कैंटीन की तरफ जा रहे थे। इसी वक्त रास्ते में डीघल गांव का अभय, गांव पाक्समा का सागर व अन्य पांच लड़कों ने उस पर हमला बोल दिया। इस दौरान अमित और अंकित ने बीच-बचाव कर उसे छुड़वाया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।