पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • 60 लाख के मार्बल पत्थर से भरे ट्रक को चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

60 लाख के मार्बल पत्थर से भरे ट्रक को चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की एवीटी टीम ने मार्बल पत्थरों से भरे ट्रक को चोरी करने के मामले में दो आरोपियों कुलदीप उर्फ बलहारा और प्रदीप उर्फ ढीला को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में ट्रक चोरी के मास्टरमाइंड बिशनपुरा के अमित और जींद के विशाल उर्फ गौरव को गिरफ्तार कर चुकी है। 16 मई की रात को पुलिस ने लाखनमाजरा-महम रोड से चरखी दादरी से चोरी पत्थरों से भरे को गांव बिशनपुरा के अमित व जींद के विशाल उर्फ को काबू किया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी अमित ने अपने साथी कुलदीप व प्रदीप, भांजे विशाल उर्फ गोरव के साथ मिलकर गांव चरखी के बस अड्डा से ट्रक चोरी किया है। जेल में ही आरोपियों की अमित के साथ जान पहचान हुई थी। आरोपियो ने अमित व उसके भांजे के साथ मिलकर ट्रक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपियों द्वारा ट्रक की बाड़ी को काटकर टुकड़ों में करके बाजार में बेचने का प्लान था। पत्थरों की कीमत बाजार में करीब 60 लाख रुपये है।

खबरें और भी हैं...