पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पीजीआई में बड़ी बीमारियों पर होगी रिसर्च, जल्द इंचार्ज की नियुक्ति

पीजीआई में बड़ी बीमारियों पर होगी रिसर्च, जल्द इंचार्ज की नियुक्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हेल्थ यूनिवर्सिटी में अब मरीजों के हित में होने वाली रिसर्च को अधिक बढ़ावा देने के लिए प्रोफेसर इंचार्ज रिसर्च की नियुक्ति की जाएगी। वह मल्टी डिस्कीप्लीनरी रिसर्च लैब का कार्यभार संभालेंगे। ताकि हेल्थ विवि में मरीजों की बीमारियों से जुड़ी अधिक से अधिक रिसर्च हो सके।

इस बारे में हेल्थ विवि के वीसी डाॅ. ओपी कालरा ने जानकारी दी। वीसी सोमवार को स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सैल (आईक्यूएसी) की छठी मीटिंग को संबोधित कर रहे थे।

ब्वायज एवं गर्ल्स हॉस्टल पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा

एडवांस ट्रामा लाइफ

सपोर्ट के शुरू होंगे कोर्स

बेहतर स्वास्थ सेवा मुहैया कराने के लिए हेल्थ विवि में एडवांस ट्रामा लाइफ सपोर्ट के साथ बेसिक लाईफ स्पोर्ट, रेस्पिरेटरी थैरेपी का कोर्स भी शुरू करवाया जाएगा। वीसी ने बताया कि संस्थान मे बहुत जल्द 37 डिफीब्रीलेटर आएंगे। इससे आपात स्थिति में मरीज की जान बचाने में सहयोग मिलेगा। फिलहाल पीजीआई के आपातकालीन विभाग मे प्रतिदिन करीब 1000 मरीज आते हैं और डेंगू जैसी किसी महामारी की स्थिति में यह संख्या 1500 से अधिक हो जाती है। ऐसी आपात सेवाओं को मजबूत करने के लिए वीसी ने डॉक्टरों से सुझाव भी मांगे है।

आईसीयू को अलग विभाग का दर्जा देने का सुझाव

आईक्यूएसी के बाहरी सदस्य प्रो. बिपिन बत्रा ने कहा कि हेल्थ विवि एक प्रीमियर संस्थान है। यहां अन्य प्रदेशों के लोग भी इलाज करवाने आते हैं। बैठक में प्रो. वीके अरोड़ा ने कहा कि आईसीयू को एक अलग विभाग के रूप में स्थापित करने का सुझाव दिया। इसके अलाव आईसीयू के सुधार के लिए उसकी ऑडिटिंग करवाने की बात कही। फार्मेसी कालेज के प्राचार्य डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि आईक्यूएसी की बैठक में संस्थान में बेहतरीन कार्य के लिए सभी से सुझाव मांगे जाते हैं। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ.एचके अग्रवाल, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. रोहताश यादव, डीन छात्र कल्याण डॉ. विकास कक्कड़, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, डॉ. वीणा सिंह गहलोत, डॉ. राजीव सेन, डॉ. ध्रुव चौधरी, डॉ. हरप्रीत, डॉ. रूपसिंह, डॉ. मंजूनाथ और डॉ. सुखबीर सहित डॉक्टर मौजूद रहे।

संस्थान की सभी इमारतों पर सोलर सिस्टम लगाने की तैयारी

वीसी ने कहा कि ग्रीन एनर्जी के तहत ब्वायज एवं गर्ल्स हॉस्टल पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। इसके अलावा भविष्य मे जितनी भी इमारतों का निर्माण किया जाएगा उनको भी सोलर सिस्टम से जोड़ा जाएगा। संस्थान में वर्षा जल संचयन का कार्य पूरा हो चुका है। डॉ. कालरा ने बताया कि संस्थान मे बहुत जल्द नर्सों को नर्स प्रैक्टिशनर कोर्स करवाया जाएगा ताकि किसी आपात स्थिति मे नर्स तुरंत फैसला लेकर मरीज को उपचार मुहैया करवा सके।

आपातकालीन स्थिति में खरीद

सकते है ं25 हजार की दवाई

वीसी ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए आपातकाल विभाग और ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज आपातस्थिति मे दस की जगह 25 हजार रुपये तक की दवाइयां खरीद सकते हैं। वीसी ने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए ही आपातकाल विभाग के बाहर की सड़क को छह लेन बनाया जा रहा है। ताकि मरीजों को आने और ले जाने में कोई दिक्कत न आये।

खबरें और भी हैं...