रोहतक | कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के हरियाणा राज्य सचिव कामरेड सुरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को एक मांगपत्र लिखकर हरियाणा राज्य परिवहन का निजीकरण न करने की मांग की है। सीएम को लिखे पत्र में कामरेड सुरेन्द्र सिंह ने कहा है कि रोडवेज जनता को बेहतर व सुरक्षित यात्रा उपलब्ध करवाने में देश में प्रथम स्थान पर है।