पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • जलघर की मेन सप्लाई लाइन टूटने से आधे शहर को एक वक्त मिला पानी

जलघर की मेन सप्लाई लाइन टूटने से आधे शहर को एक वक्त मिला पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के लोगों पेयजल सप्लाई के लिए जलघर नंबर दो की 18 इंच की पाइप लाइन के टूट जाने के चलते सोमवार को सुबह पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। इसके चलते पॉश इलाकों व वीआईपी क्षेत्रों में भी पेयजल का संकट बना रहा। दिनभर काम चलने के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की ओर से इस पाइप को जोड़ दिया गया है। विभाग के एक्सईएन भानुप्रकाश शर्मा का कहना है कि उनकी ओर से पाइप टूटने पर तुरंत संज्ञान लिया गया और लोगों की जरुरतों को समझते हुए इसे तुरत ही ठीक करवा दिया गया है। अब मंगलवार से रूटीन में पानी की दो समय ही सप्लाई की जाएगी।

72 घंटे बाद फिर लगाया पेयजल के लिए जाम

तीन दिन पहले ही डेयरी मोहल्ला में पेयजल के लिए जाम लगाने के बाद लोगों को 72 घंटे का आश्वासन दिया गया था, लेकिन मांग पूरी ना होने और पेयजल सप्लाई ठप रहने के चलते सोमवार दोपहर में एक बार फिर से लोगों ने जाम लगा दिया। कॉलोनी वासियों का कहना है कि उन्हें दो महीने बीत चुके हैं, एक्सईएन, से लेकर जेई तक ना तो किसी आम आदमी की सुनते हैं और ना ही पार्षदों की। पानी की समस्या का कोई हल नहीं हुआ, ना ही अधिकारी फोन उठाते हैं, ना ही अधिकारी मुआयना करते हैं। अब एक बार फिर लोगों ने कहा कि वे विभाग को 72 घंटे में समस्या हल करने का समय देते हैं, यदि समस्या का हल नहीं हुआ तो पानी की समस्या तो सरकार व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हाय-हाय के नारे लिख कर चौक चौराहों पर बैनर लगाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...