पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नौतपा 25 से, 4 दिन रुक-रुककर छाए रहेंगे बादल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अब 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस दौरान तीखी गर्मी पड़ सकती है। तापमान 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। दिन का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर भारत में अगले 24 घंटे के दौरान भी आंधी-बारिश की संभावना है, लेकिन फिलहाल तेज गर्मी के जारी रहने के आसार बने हैं। अभी दोपहर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सुबह 10 बजे से ही तापमान सोमवार को 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले 4 दिन तक अभी रुक-रुककर बादल भी छाते रहेंगे। अगले एक हफ्ते के पूर्वानुमान के मुताबिक पारा 42 से 43 डिग्री के बीच ही रह सकता है। अब मंगलवार को तापमान 43 डिग्री तक जाने के आसार बने हैं।

खबरें और भी हैं...